जाने जाने है रे सारा जग जाने महिमा हनुमान की : Listening to and singing bhajans fills the soul with peace, love, and devotion. Find a collection of devotional bhajans on Dikshasthal and immerse your mind in the devotion of God.
संकट मोचन शरण तिहारी आये जो,
सब कष्टों से स्वयं पार हो जाये वो
जाने जाने है रे सारा जग जाने, महिमा हनुमान की
ओ जाने जाने है रे सारा जग जाने, महिमा हनुमान की
बहुत बली हैं, बहुत भले हैं, बहुत विकट बजरंगी -2
दुष्ट जनों के तुम संहारक, भक्त जनों के संगी तेरा
चरित बड़ा बहुरंगी, तेरा, चरित बड़ा बहुरंगी
गावे गावे ओ सारा जग गावे, महिमा तेरे नाम की
ओ जाने जाने है रे सारा जग जाने, महिमा हनुमान की
खेल खेल में, सौ योजन का, सिन्धु लांघ दिखलाया -2
बन अशोक को तोड़ तोड़कर, लंका नगर जलाया, तूने
अद्भुत कर्म दिखाया, तूने, अद्भुत कर्म दिखाया
ध्यावे ध्यावे है रे सारा जग ध्यावे, मूरति बलवान की
ओ जाने जाने है रे सारा जग जाने, महिमा हनुमान की
तेरे राम, प्रेम की गाथा, चर्चित है जन जन में -2
वक्ष चीर के, दिखलाया था, राम बिराजे मन में, जय जय
कार हुई कण कण में, जय जय कार हुई कण कण में
पावे पावे रे तेरे से ही पावे, भक्ति सियाराम की
ओ जाने जाने है रे सारा जग जाने, महिमा हनुमान की
Share this page with family & friends