राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे : Listening to and singing bhajans fills the soul with peace, love, and devotion. Find a collection of devotional bhajans on Dikshasthal and immerse your mind in the devotion of God.
राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे ।
श्यामा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे ॥
ब्रह्मा भी बोले राधे, विष्णु भी बोले राधे ।
शंकर के डमरू से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
गंगा भी बोले राधे, यमुना भी बोले राधे ।
सरयू की धार से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
चंदा भी बोले राधे, सूरज भी बोले राधे ।
तारो के मंडल से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
गैया भी बोले राधे, बछड़ा भी बोले राधे ।
ढूध की धार से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
गोपी भी बोले राधे, ग्वाले भी बोले राधे ।
बृज की सब गालिओ से आवाज़ आवे राधे राधे ॥