Log In to continue.
Veena

सुबह-सुबह ले शिव का नाम

सुबह-सुबह ले शिव का नाम : Listening to and singing bhajans fills the soul with peace, love, and devotion. Find a collection of devotional bhajans on Dikshasthal and immerse your mind in the devotion of God.

Donate
Learn about Temples

Bhajan Lyrics

सुबह-सुबह ले शिव का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।

सुबह-सुबह ले शिव का नाम, शिव आएँगे तेरे काम।

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

ख़ुद तो राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन-धान।

देवों के हित विष पी डाला, नीलकंठ को कोटि प्रणाम।
नीलकंठ को कोटि प्रणाम।

सुबह-सुबह ले शिव का नाम, शिव आएँगे तेरे काम।
सुबह-सुबह ले शिव का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

शिव के चरणों में मिलते हैं, सारे तीरथ, चारों धाम।

करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम।
शिव के हाथों में परिणाम।

सुबह-सुबह ले शिव का नाम, शिव आएँगे तेरे काम।
सुबह-सुबह ले शिव का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

शिव के रहते कैसी चिंता? साथ रहें प्रभु आठों याम।

शिव को भजले सुख पाएगा, मन को आएगा आराम।
मन को आएगा आराम।

सुबह-सुबह ले शिव का नाम, शिव आएँगे तेरे काम।
सुबह-सुबह ले शिव का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।
सुबह-सुबह ले शिव का नाम, शिव आएँगे तेरे काम।
सुबह-सुबह ले शिव का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

Learn about Temples
More Bhajans
Show More Bhajans

Join our Community now Join us & Yoga with us